कुमाऊं में यहां भाजपा नेता ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले में सल्ट विकासखंड में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर बकरी चराने गई एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाने और उसके बाद पिछले पांच दिनों से पीड़िता के परिजनों को धमकाने का आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी भगवत सिंह बोरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की विवेचना भी शुरू कर दी गई है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *