यहां शराब की दुकान में ओवररेटिंग को लेकर तोड़फोड़ व‌ मारपीट, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

शराब की ओवररेटिंग को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे लात घुसे चले और तोड़फोड़ की गई। मारपीट में कुछ लोग घायल भी हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि मसूरी घंटाघर स्थित बियर की दुकान पर कुछ युवक बियर लेने गए, जिस पर दुकानदार द्वारा ओवर रेट मांगा जा रहा था, जिसका युवकों द्वारा विरोध किया गया और इसी बात को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच में झगड़ा हो गया. जिससे दो युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस के एसआई किशन कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और बमुश्किल से भीड़ को शांत किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि शराब की ओवररेटिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, इसमें कुछ लोगों घायल हुए हैं। वहीं गुस्साए युवकों द्वारा शराब की दुकान के अंदर भी तोड़फोड़ की है और दुकान का शटर तोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जो लोग बेवजह मसूरी में अराजकता का माहौल उत्पन्न कर रहे हैं उनको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बीती शनिवार की देर रात को दोनों पक्षों की तरह से मसूरी पुलिस कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने कहा कि शराब की दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा‌ रहा है। युवकों ने लंबे समय से शराब की ओवररेटिंग का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *