हल्द्वानी में लड़कियों से छेड़छाड़ की वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया एक्शन, कार सवार चार युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में युवतियों का पीछा करने की घटना का वायरल वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने तुरंत कार्रवाई की है। इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मुखानी में लड़कियों का पीछा करने के बाद छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह शर्मनाक घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। नैनीताल रोड स्थित सिनेमाघर से फिल्म देखकर वापस लौट रहीं दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। मुखानी रोड पर एक काली कार ने उनकी स्कूटी के आगे गाड़ी लगा दी थी, जबकि दूसरी कार में सवार युवकों ने युवतियों का रास्ता दाहिनी तरफ से ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद मनचलों ने लड़कियों पर जमकर फब्तियां भी कसीं थीं। लड़कियों ने हिम्मत दिखाते हुए इस शर्मनाक घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया गया जो काफी वायरल हो रहा है। इधर पुलिस को घटना की जानकारी ही देर से लगी। बुधवार की तड़के जब वीडियो उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो मनचलों की तलाश को कई टीमें गठित की गई। इधर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *