हल्द्वानी में चेन स्नेचिंग पर एसएसपी का एक्शन, पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी की कालिका कालोनी प्रथम लोहरियासाल तल्ला निवासी धनुली देवी बीते मंगलवार 3 सितंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से पैदल निकली थीं। उन्हें ब्लॉक के पास स्थित ओम शांति केंद्र जाना था। मुखानी थाने से लगभग 200 मीटर दूर मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बावजूद इसके जब लुटेरे बच निकले तो एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले की समीक्षा शुरू की। समीक्षा में सामने आया कि कालाढूंगी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देशराज सिंह की घटना की सुबह आरटी सेट पर ड्यूटी थी। देशराज ने घटना की सूचना बैलपड़ाव चौकी पुलिस को नहीं दी। यदि ऐसा किया होता तो लुटेरे पकड़े जाते। इस लापरवाही पर एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया, साथ ही पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement