समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के तहसील धारी के बबियाड़ गांव में एक युवक ने अपने पिता पर उनकी ही लाइसेंसी बंदूक में बारुद भरकर लोड की और र दिया। इस मामले में जन सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंसधारक की शस्त्र धारण करने की उपयुक्तता को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, नैनीताल ने शिवराम पुत्र स्व. पूरनराम, निवासी बबियाड़, तहसील धारी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य शस्त्रों के दुरुपयोग की आशंका को रोकना तथा सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। शस्त्र लाइसेंस जारी रहने की उपयुक्तता का आकलन करते समय जन सुरक्षा को महत्वपूर्ण आधार मानते हुए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने यह निर्णय लिया।
