व्यापारियों की एकजुटता से ही नगर निगम ने दुकानों का किराया कम किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नगर निगम की दुकानों के किराया वृद्धि के संबंध में लिए गए फैसले को व्यापारियों की जीत बताया है। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व में नगर निगम द्वारा दुकानों की किराया वृद्धि की गई थी समस्त व्यापारियों द्वारा एकजुटता का परिचय देते हुए बड़ी किराए की दरों का पुरजोर विरोध किया था और सभी तथ्यों को रखा गया ये उसी का परिणाम हे जिस पर नगर निगम द्वारा दुकानों की किराया वृद्धि को कम किया गया प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में व्यापारी विरोधी कोई भी निर्णय लिए जाते हे तो ऐसे में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ एकजुटता से खड़ा नजर आएगा और मुखर होकर विरोध प्रदर्शन करेगा। व्यापारियों की इस एकजुटता पर संगठन के जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, चमन गुप्ता, अश्मित गुजराल, अंकुर मोंगा, नुसरत सिद्दीकी, संजय वर्मा, रामप्रसाद कश्यप, कुंदन रावत, ललित जायसवाल आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *