समाचार शगुन उत्तराखंड
नैनीताल जिले के रामनगर में कोसी बैराज से हनुमान धाम की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए कोसी नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की देर रात की है। तेज रफ्तार के चलते चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
