छात्र महासंघ का चुनाव इस दिन होगा, छह पदों पर होगा मतदान

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का चुनाव एक अक्टूबर को नैनीताल के हार्मिटेज (महिला अध्ययन केंद्र) भवन में होगा। चुनाव अधिसूचना के अनुसार, लिंगदोह समिति की सिफारिशों और विश्वविद्यालय के छात्र संघ संविधान के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्रा), सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष सहित कुल 6 पदों पर निर्वाचन कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री, 11 से 1 बजे तक नामांकन, एक से दो बजे तक पत्रों की जांच और दो से 2:30 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद दोपहर तीन से चार बजे तक मतदान होगा और शाम चार बजे से मतगणना शुरू कर विजयी प्रत्याशियों को तुरंत शपथ दिलाई जाएगी।