- समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी के प्रतिष्ठित कालेज के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप है। आरोप है कि छात्र संघ प्रत्याशी ने मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची तब परिजनों को पूरी बात बताई। शुक्रवार को परिजनों ने मुखानी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। वहीं किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में दो टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में चार युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।











