कृष्ण प्रणामी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत सार कृष्ण कथा का आयोजन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर । श्री अनंत प्रेम आश्रम आदर्श कॉलोनी में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत सार कृष्ण कथा का आयोजन किया गया। कथा में परम हंस संत शिरोमणि डॉ. स्वामी सदानंद महाराज के प्रवचनों को सुनने के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कथा श्रवण किया और महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता अनिल चौहान और पूर्व मेयर रामपाल सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करते हैं। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति सत्कर्म की ओर अग्रसर होता है। इस धार्मिक आयोजन में राजेंद्र इंदु अग्रवाल, बजरंग लाल गर्ग, खरैती लाल गगनेजा, चंदन दास गर्ग, नरेंद्र बंसल, सुशील चौहान, सुनील चौहान, राजेंद्र अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अजय चौहान, नरेश चौहान, संजय ठकराल, ललित बिष्ट सहित तमाम श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *