घर में घुसकर सुनार की पत्नी को धमकाया, एसएसपी से मिली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी थानाक्षेत्र के लामाचौड़ से लापता हुए ज्वैलर की पत्नी बुधवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे। महिला का आरोप है कि लोगों ने उसे धमकाया और जबरन उनकी दुकान खुलवाई। भय के मारे वह बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रही है। मामले में एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी ने मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मूलरूप से मोड़ी ताड़ीखेत अल्मोड़ा का रहने वाला नरेंद्र सिंह रावत वर्तमान में कुरिया गांव लामाचौड़ में रहता है और लामाचौड़ में ही उसकी मां भगवती ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बीती 6 फरवरी से सुनार है। महिला ने अपने पति की गुमशुदगी भी मुखानी थाना में दर्ज कराई है। इधर, मंगलवार को करीब आधा दर्जन लोग एसएसपी के पास पहुंचे और आरोप लगाया कि सुनार ने उनसे पुराने गहने नए बनाने के नाम पर लिए और फरार हो गया। मामले में एसएसपी का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता सुनार को तलाश करने की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *