नहर में गिरे तेंदुए के शावक को ग्रामीणों ने बचाया, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के कालाढूंगी में बुधवार सुबह रुड़की के पास से बहने वाली बौर कैनाल में एक तेंदुए का शावक गिर गया। शावक के आसपास उसकी मां तेंदुआ भी दिखाई दी। शावक को नहर में फंसा देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। ग्रामीण दिलीप सिंह नेगी के अनुसार, ग्रामीणों ने नहर में बांस डालकर शावक को बाहर निकलने में मदद की। इसके बाद शावक को सुरक्षित स्थान पर जंगल की ओर छोड़ दिया गया। कुछ देर बाद उसकी मां भी मौके पर पहुंची और शावक को अपने साथ लेकर जंगल की ओर चली गई।