कुमाऊं में दूरस्थ इलाके में यहां एसएसबी कैंप में भीषण आग, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला गर्ब्यांग स्थित एसएसबी कैंप (बैरक ) में गुरुवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुखारी फटने के बाद कैंप में आग लगी, जिसने देखते ही देखते एक बैरक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दीं, जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। एसडीएम ने बताया की सीओ एसएसबी डीडीहाट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बुखारी फटने से आग लगने की कारण होना बताया है, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।