समाचार शगुन उत्तराखंड
कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर बंगापानी के पास चलती कार आग का गोला बन गई। कार ढाई घंटे तक सड़क पर धूं-धूकर जलती रही। इस दौरान कार मालिक और चालक ने भागकर जान बचाई। सेरा सिर्तोला निवासी राजेंद्र सिंह बुधवार सुबह गांव के ही चालक प्रेम सिंह के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर घर से बंगापानी बाजार के लिए निकले। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
