समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गुरुवार को हल्द्वानी के हीरा सिंह जीवन सिंह रेस्टोरेंट में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ही एक मात्र रजिस्टर्ड संगठन हे जो व्यापारी हितों के साथ साथ जनहित और देवभूमि की संस्कृति के हितों के लिए आगे बढ़चढ़कर कार्य करता हे और आगे भी करता रहेगा प्रज्ञान ने व्यापारी और जनहितों के संघर्ष में व्यापारियों और आमजनता से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि गर्व की बात हे कि उनका संगठन प्रदेश भर में व्यापारी हितों के लिए कार्य कर रहा हे और शीघ्र ही जिले भर की सामूहिक समस्याओं के निराकरण हेतु एक रणनीति बनाकर जिला प्रशासन से मांग की जाएगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद सचिन तिवारी, विनीत पांड, सुधांशु पांडेय, अंश शर्मा, आदित्य चौहान, निलेश भारद्वाज, भूपेंद्र किरौला, गौरव गुप्ता, ध्रुव शर्मा, गौरव लोहनी, विक्की संधू, राहुल तिवारी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।











