हल्द्वानी: उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के सुरेश अध्यक्ष व सुनील महामंत्री बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर की अध्यक्षता में आज मंगलवार 11 जून को नगर‌ निगम के सभागार में बैठक हुई। इस दौरान शाखा हल्द्वानी की कार्यकारणी का चुनाव कराया गया। जिसमें शाखा अध्यक्ष सुरेश लाला व महामंत्री सुनील चौधरी को चुना गया। साथ ही साथ उपाध्यक्ष मंजीत गोल्डन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नेहा, उप मंत्री रीना, कोषाध्यक्ष चमन लाल, उप कोषाध्यक्ष सोनी व कार्यालय मंत्री मीना को बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष विनय पाल, महिला जिला अध्यक्ष माया नैथानी, अशोक राज, जगदीश भाई, जगपाल, पूर्व अध्यक्ष अमन कुमार, विपिन, अतुल कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *