कुमाऊं में यहां होटल कर्मी की पीट-पीटकर हत्या

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले के रामनगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रानीखेत रोड स्थित होटल में युवक ने होटल कर्मी की पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय चंदन पाठक पुत्र गंगा पाठक निवासी पटकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चंदन पाठक और होटल के दूसरे कर्मी 24 वर्गीय चंदन पुत्र मोहन सिंह निवासी भिकियासैंण अल्मोड़ा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, गुस्से में आकर आरोपी ने चंदन का सिर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी। होटल स्वामी बलवंत नेगी ने बताया कि शनिवार को घटना वाले दिन भी वह रोज की तरह दोपहर को खाने और आराम करने के लिए होटल के ऊपर अपने कमरे में चले गए। करीब तीन बजे जब वह नीचे आए तो देखा कि उनका कर्मचारी चंदन पाठक मृत अवस्था में पड़ा था और वहीं हत्यारोपी भी लाश के पास ही आराम से लेटा हुआ था। यह नजारा देखकर होटल मालिक के होश उड़ गए, उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस होटल स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *