कुमाऊं: यहां जंगल में आग‌ बुझाने गये युवक की जलकर मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में जंगल में लगी आग बुझाने गया युवक आग में घिर गया। उसने खुद को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग के चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकल पाया। उसकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। वह करीब 70 प्रतिशत तक जल चुका था। सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीते गुरूवार की शाम खाईकट्टा के पास जंगल में आग लग गई। गांव के लोग देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। इसी बीच गांव का महेंद्र सिंह (40 साल) आग की चपेट में आ गया। बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई। उसका आधा शरीर जलकर खाक हो गया। इधर आज शुक्रवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लिया। रेंजर मनोज लोहनी ने बताया कि नाप भूमि में आग लगी थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों सोमेश्वर क्षेत्र में लीसा दोहन में लगे चार श्रमिकों की जंगल की आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *