ऊधमसिंहनगर जिले में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहा शिक्षक 24 साल बाद बर्खास्त 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर में 24 साल से फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहे शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा हरेंद्र कुमार मिश्र ने जारी‌ आदेश में कहा है कि हरगोविंद सिंह की सहायक अध्यापक राजकीय प्राथमिक स्कूल रामजीवनपुर में मृतक आश्रित श्रेणी के अंतर्गत नियुक्ति सितंबर वर्ष 2000 में हुई थी। नियुक्ति पाने के लिए हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के  प्रमाण पत्र लगाए थे। इधर हरगोविंद के प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत किए जाने पर मामले की जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। 30 नवंबर 2017 को आरोप पत्र जारी कर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया। साथ ही दूसरे पक्ष को भी सुनने का मौका दिया गया। इधर अब पूरा प्रकरण साफ होने के बाद दोषी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *