कुमाऊं के सबसे बड़े कालेज में गहमागहमी के बीच मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 12 फीसदी मतदान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं के सबसे बड़ी छात्र संख्या वाले एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गहमागहमी बनी है। अध्यक्ष पद के एबीवीपी और निर्दल प्रत्याशी के समर्थकों में कयी बार झड़प हुई। एनएसयूआई  प्रत्याशी भी चुनाव जीतने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु कॉलेजों के आसपास पुलिस की अपराधियों पर पैनी नजर है। छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है। कॉलेज परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में हार्डकोर अपराधियों, आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों, गैंगस्टर एवं अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, श्री मनोज कत्याल, श्री रविकांत सेमवाल सीओ हल्द्वानी सहित जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी* मौके पर मोर्चा संभालते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।