विश्वनाथ और मां जगदीशिला की डोली यात्रा का हल्द्वानी पहुंचने पर भक्तों ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बाबा श्री विश्वनाथ और मां जगदीशिला की डोली देर रात्रि सत्यनारायण मंदिर हल्द्वानी पहुंची। इसका सभी भक्तों ने जोरदार स्वागत किया पूजा और आरती के पश्चात यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी द्वारा सभी भक्तों को अवगत करवाया गया कि यात्रा का एकमात्र उद्देश्य गढ़वाल और कुमाऊं की साझा धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को एक नया आयाम देना है। जिससे पूरे राज्य की संस्कृति मजबूत हो और बाबा के आशीर्वाद से पूरा प्रदेश फले फुले और यात्रा के 26 वे वर्ष की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी है। यात्रा के हल्द्वानी संयोजक विकास गुणवंत ने यात्रा की व्यवस्था को सफल बनाने में सत्यनारायण कमेटी के सभी पदाधिकारियों और मंदिर के पुजारियों का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया है। डोली का स्वागत करने वालों में विकास गुणवंत, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, दिनेश भट्ट, इंद्र भूषण बडोनी, किरन डालाकोटी, मुकुल भगत, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र देउपा, नरेंद्र साहनी, पंकज कपूर, राजू आनंद, त्रिलोक नारायण, पंकज पांडे, जगमोहन चिलवाल, सतीश नैनवाल, महेश पलड़िया, रवि नेगी सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *