समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP नैनीताल ने संभाली कमान—अधिकारी/कर्मचारियों को किया ब्रीफ, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था
*SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔹 तिकोनिया से आगे सभी होटल, ढाबे एवं ठेलों को बंद कराया गया।
🔹 सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को तत्काल हटवाया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
🔹 सभी पार्कों में पब्लिक एड्रेस/अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे पार्कों में समय-समय पर एकत्र होने वाली भीड़ को अनाउंसमेंट के माध्यम से तत्काल हटाया जा सके।
🔹 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती एवं लगातार निगरानी सुनिश्चित की गई।
🔹 पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए।
