समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित नगर निगम के पेट्रोल पंप परिसर में कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। इससे वहां अफरातफरी माच गई। इस मामले में निगम की ओर से भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तहरीर सौंपी गई है। निगम अधिकारियों के अनुसार रविवार की देर रात वेलेजली क्षेत्र में ही रहने वाले पर पहुंचे और जबरन पंप का शौचालय इस्तेमाल किए जाने पर उनकी कर्मचारियों से बहस हो गई। आरोप है कि कर्मियों से अभद्रता और शौचालय में तोड़फोड़ कर दी और फरार हो गए। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।











