समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल के पूर्व विधायक व उत्तराखंड राज्य के हितों के प्रखर प्रहरी 66 वर्षीय डा. नारायण सिंह जंतवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था।। उनके पार्थिव शरीर को शनिवार को यहां शाम तक लाया जाएगा। जंतवाल के निधन की सूचना से नैनीताल सहित पूरे राज्य के राज्य आंदोलनकारियों, राजनीतिक व जनसंगठनों में शोक छा गया है। जंतवाल अपने पीछे पत्नी कुमाऊं विश्विद्यालय में प्रोफेसर सावित्री जंतवाल व दो बेटियां छोड़ गये हैं। वह उत्तराखंड की पहली निर्वाचित विधानसभा में नैनीताल से विधायक चुने गए थे। वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे।
