इस डिपो की रोडवेज बस पेड़ से टकराई, 13 यात्री घायल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देहरादून से हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई. दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काशीपुर में आज शनिवार 30 मई  को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, देहरादून डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके-07 पीए-4512 बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. यह बस देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही थी और अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही थी. हादसा उस समय हुआ जब बस काशीपुर स्थित मंडी समिति के सामने पहुंची। अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. हादसे के समय बस में कुल 26 यात्री सवार थे. दुर्घटना में 13 यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलने पर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम भी मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *