समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी। शहर में त्योहार पर चोर-उचक्के सक्रिय रहे। दिवाली पर गांव जा रहे युवक से चाकू की नोंक पर मोबाइल फोन, नगदी और कान की बाली लूट ली। तड़के हुई वारदात के बाद भुक्तभोगी भोटियापड़ाव पुलिस चौकी पहुंचा और आपबीती सुनाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के नैनी पिलखी गांव निवासी मुकेश भट्ट चंडीगढ़ से बीती सात नवंबर की सुबह 5:40 बजे यहां पहुंचे। इसी दौरान गांव जाने के लिए वह प्रेम टॉकीज की ओर जा रहे थे तभी एक युवक आया और खुद को
टैक्सी चालक बताते हुए उसे अपने साथ ले गया। कुछ दूर पहुंचते ही युवक का साथी भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि दोनों युवक चाकू दिखाकर उससे 25 हजार मूल्य का सामान लूट ले गए।











