पूर्व विधायक ठुकराल ने दिया सुझाव, इन स्थानों पर भी शिफ्ट कर सकते हैं हाईकोर्ट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर के पूर्व विधायक ठुकराल ने बयान जारी कर कहा है कि उच्च न्यायालय रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री, पूर्व में चयनित गौलापार अथवा काशीपुर व रामनगर के मध्य हेमपुर डिपो और वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पंतनगर के पास स्थापित किया जाना न्याय संगत है। इन स्थानों से सड़क व एअर कनेक्टिविटी भी है। उत्तराखण्ड जैसे छोटे राज्य में उच्च न्यायालय की बैंच अन्यत्र बनाना औचित्यपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि जनमत सर्वेक्षण करवाना कुमाऊं व गढ़‌वाल के लोगों के मध्य परस्पर सम्बन्धों में कटुता पैदा करना है। हाईकोर्ट प्रकरण पर पूर्ण विराम लगना व्यापक जनहित में अति आवश्यक है। नैनीताल नगरी सम्पूर्ण विश्व विख्यात है। इसे पर्यटक स्थल के रूप में और अधिक विकसित किया जाना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *