गुरुग्राम से उपचार कराकर लौटे पीसीएस अधिकारी की कुशलक्षेम पूछी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं समाजसेवी संजय ठुकराल ने गुरुग्राम हरियाणा से अपने घर पहुंचे नगर निगम रूद्रपुर के नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल का हाल जाना।‌ पिछले दिनों पीसीएस अफसर दुर्गापाल का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया था। उन्हें गुरुग्राम हरियाणा ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा था। अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। पूर्व विधायक ठुकराल ने आज शुक्रवार 17 मई को दुर्गापाल के आवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *