दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है… काठगोदाम में धारदार हथियार से युवक का अंगूठा काटा

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के काठगोदाम में दोस्तों ने ही दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कार से टक्कर मारने के बाद साथी युवक का सिर फोड़कर धारदार हथियार से अंगूठा काट दिया। घायल युवक की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार काठगोदाम बाईपास रोड निवासी शाहिमा सिद्दीकी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि पड़ोस में ही रहने वाले युवकों से उसके बेटे आसिफ की दोस्ती है। बाद में वे किसी वजह से रंजिश रखने लगे। बीती पांच मई को उन्होंने आसिफ को बुरी तरह पीटा और फिर माफी मांग ली। फिर 11 मई को इन युवकों ने षड्यंत्र के तहत फोन कर आसिफ को काठगोदाम चुंगी पर बुलाया। आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर बाइक सवार आसिफ को गिरा दिया। घटना में वह लहूलुहान हो गया। करीब दर्जनभर लोगों ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद धारदार हथियार से उसका अंगूठा काट दिया। इधर थानाध्यक्ष काठगोदाम के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *