समाचार शगुन उत्तराखंड
रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक जा घुसी। हादसे में गंभीर रुप से घायल काशीपुर के स्केटिंग कोच की मौत हो गई। वह रोजाना की तरह रुद्रपुर से काशीपुर जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार, रामपुरम काशीपुर निवासी पृथ्वी पुत्र राजेंद्र चौधरी एक स्केटिंग कोच थे और रुद्रपुर में बच्चों को स्केटिंग का प्रशिक्षण देने के लिए नियमित रूप से आते-जाते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब तीन बजे रुद्रपुर-काशीपुर मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे तेल मिल के पास बाइक से रुद्रपुर से काशीपुर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई और हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।



