हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड स्थित दुकान में हंगामा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड में जेल रोड चौराहे के पास स्थित साइकिल की दुकान में आज मंगलवार की देर शाम हंगामा हो गया। दुकान स्वामी त्रिलोक भट्ट ने इस मामले की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी। साथ ही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई  है। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद है। इस दौरान दुकान स्वामी ने घटना का वीडियो भी बनवा लिया। इसमें दुकान में पहुंचे महिला व युवक लेनदेन की बात कह रहे हैं। इस बीच सड़क पर खासा जमावड़ा लगा रहा। दुकान स्वामी ने महिला समेत तीन लोगों पर दुकान में घुसकर गाली-गलौज व‌ अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं दुकान में पहुंचे लोग दुकान स्वामी पर झूठी रिपोर्ट लिखाने का आरोप लगा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *