हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के घर की कुर्की, प्रशासन की टीम कार्रवाई में जुटी

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के बनभूलपुरा दंगे में शामिल अब्दुल मलिक और उसके बेटे की संपत्ति की कुर्की की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने वांछित अब्दुल मलिक और उसके बेटे मोईद के बनभूलपुरा स्थित घर में  कार्रवाई की है। मौके पर हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, संगीता सीओ लालकुआं, सचिन तहसीलदार हल्द्वानी, डीआरवर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, नंदन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी समेत पुलिस तथा प्रशासन की टीम मौजूद है।