प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के आग्रह पर नगर आयुक्त ने शारदा मार्केट की सड़क का निरीक्षण किया और जल्द इसे बनाने का आश्वासन दिया, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

https://youtu.be/CEZ14o9Cvmg?si=o58-F6Uttkc7ei8s

हल्द्वानी में प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता और महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में कई दर्जन व्यापारी नगर आयुक्त ऋचा सिंह से मिले। संगठन के दोनों पदाधिकारियों ने शारदा मार्केट में सड़क नहीं होने की वजह आम जनता और व्यापारियों को होने वाली दिक्कत से रूबरू करवाया तथा सड़क निर्माण की मांग की व्यापार मंडल ने कहा कि विगत 30 वर्षों से नगर निगम ने सड़क के रखरखाव की सुध नहीं ली है। जब व्यापारी अपने खर्चे से सड़क बना रहे हे तो कुछ लोग सड़क निर्माण में बाधक बन रहे हे जिसका व्यापारी समाज पुरजोर विरोध करते है। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि सड़क निर्माण के संदर्भ का संज्ञान व्यापार मंडल द्वारा हाल फिलहाल में करवाया गया हे अतः व्यापारियों की दिक्कतों और व्यापार मंडल के अनुरोध पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने मौके पर शीघ्र सड़क निर्माण का व्यापारियों को आश्वासन दिया। जिसके फलस्वरूप नगर निगम के अधिशाषी अभियंता ने मौके पर आकर सड़क बनाने के लिए माप जोख करके अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त के इस साहसिक निर्णय का स्वागत किया। नगर आयुक्त से सड़क निर्माण की मांग करने वालों में महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता रामदत्त उप्रेती राजीव शर्मा नुसरत सिद्दिकी अमोल मल्होत्रा श्याम सिंह मेहरा धर्मेंद्र गुप्ता सी डी जैन पुरन सिंह नेनी निशांत मल्होत्रा कमल किशोर जोशी विजय बुघानी अनूप मल्होत्रा जफर शम्सी सुनील वर्मा इमरान सेफी नवीन पांडे दिवान बिष्ट फरहत सिद्धकी संदीप टंडन कुंदन रावत संजय वर्मा अमरजीत सिंह सहित कई दर्जन व्यापारी थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *