बारिश की चेतावनी के बाद 22 जुलाई को इस जिले में स्कूलों की छुट्टी, देखें आदेश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 21 जुलाई की सायं जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई, मंगलवार को टिहरी जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर/झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घण्टा) होने की (रेड अलर्ट) सम्भावना व्यक्त की गयी है। उक्त के मध्यनजर एवं वर्तमान में जनपद टिहरी गढ़वाल में हो रही निरन्तर वर्षा के दृष्टिगत् छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक-22 जुलाई, 2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।‌

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *