समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के सामने एसआईआर को लेकर बुलाई गई बैठक में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच हुई नोंकझोंक के मामले में ठुकराल ने सिडकुल चौकी प्रभारी को तहरीर देकर रुद्रपुर विधायक और एक अन्य पूर्व विधायक से जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
