पुलिस ने वरना कार सवार जतिंद्र को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों की तस्करी/प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में *ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता* प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उपकारागार हल्द्वानी परिसर के बाहर संदिग्ध वाहन संख्या UK06R- 8499 वरना कार की चेकिंग की गई। तलाशी के दौरान वाहन से *01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर एवं 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर* बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर *गिरफ्तार किया गया, वाहन को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त-

जतिन्द्र सिंह निवासी ग्राम गजरौला जोगीपुरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 32 वर्ष।

*बरामदगी-*

* 01 अवैध तमंचा 315 बोर
* 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
* घटना में प्रयुक्त वरना कार संख्या UK06R- 8499

*गिरफ्तारी टीम-*

1. व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर
2. अ0उ0नि0 राम सिंह अधिकारी
3. हे0कानि0 मनोज कुमार
4. कानि0 ना0पु0 धीरेन्द्र अधिकारी
5. कानि0 राहुल राणा
6. कानि0 कुन्दन सिंह
7. हो0गा0 अमरबण गोस्वामी