नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट: अफसरों ने चुनाव बहिष्कार क्षेत्र कूकना के ग्रामीणों को मनाया, अब करेंगे मतदान 

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के विकास भवन परिसर भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में चुनाव बहिष्कार क्षेत्र ग्रामसभा कूकना विकासखण्ड ओखलकाण्डा के जनप्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठक की गयी। जिसमे मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा कूकना क्षेत्र की जनप्रनिधियों की जन-समस्याओं को सुना गया, जनप्रतिनिधियों ने बताया कि विगत कई वर्षों से कूकना क्षेत्र में स्थित कैडागांव हाईस्कूल का उच्चीकरण, सडक निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पेयजल आदि मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनप्रतिधियों को आश्वासन दिया गया कि सम्बन्धित विभागों द्वारा कूकना गांव की जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जायेगा। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जनप्रतिनिधियों से अपील की गयी कि समस्त ग्रामीणों के साथ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में शत प्रतिशत मताधिकार करेंगे एवं जनप्रतिनिधियों को मतदान प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध करायी गयी। साथ ही जनप्रतिनिधियों को मतदान शपथ भी दिलाई गयी। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेश कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान मदन सिह नौलिया, युवा मंगल दल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह धौनी, दीवान सिह बर्गली, भीम सिह कटौला, बलवन्त सिह पडियार, खण्ड शिक्षा अधिकारी ओखलकाण्डा सुलोहिता नेगी, ग्राम पंचायत अधिकारी ललित कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार एवं स्वीप टीम से राकेश लाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *