नैनीताल जिले के बैलपोखरा में फायरिंग, दो जख्मी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के रामनगर के पास बैलपड़ाव पुलिस चौकी अंतर्गत बैलपोखरा में शनिवार 14 फरवरी की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। मामला आपसी झगड़े का बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को बैलपोखरा के पास सड़क में गोली चलने की सूचना मिली। इस पर बैल पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर बैलपोखरा निवासी लवप्रीत उर्फ लवी और छोई निवासी बबलू कुमार घायल हालत में मिले। लवी ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रंजीत और उसके साथियों ने उन पर पिस्टल से हमला किया है। घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल लवी का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि बबलू को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *