कुमाऊं के इस विद्यालय में पेड़ कटवाने के मामले में शिक्षिका सस्पेंड

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकलपट्टी के परिसर में लाखों रुपये के पेड़ कटवाने के मामले में शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीईओ बेसिक ने यह कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि खटीमा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकलपट्टी के परिसर से बीती नौ मई को पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था। इसकी जांच को लेकर कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनजीत कौर की ओर से विद्यालय परिसर में बगैर अनुमति व अवैध रूप से यूकेलिप्टस के 11 पेड़ कटवाने का पता चला। डीईओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका को अवैध रूप से पेड़ कटवाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। काटे गए पेड़ों का मूल्य लाखों रुपये होने का अनुमान है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *