उत्तराखंड में यहां अग्निकांड में वृद्ध जिंदा जला, घटना से परिवार में मातम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हरिद्वार जिले के रुड़की में एक परिवार की आंखों के सामने उनका घर जलकर राख हो गया। हादसे में परिवार के वृद्ध व्यक्ति की भी जलकर मौत हो गई। रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग निसार अहमद की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग से घरेलू सामान भी जल गया। अग्निकांड में मकान पूरी तरस से जल चुका है। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित है। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इधर आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल लाल वाली गली निकट पुरानी तहसील परिवार में मातथाना गनगहर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो एक मकान में आग लगी थी, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपलब्ध संसाधनों से बुझा लिया गया था।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *