घर की छत से गिरने से रिटायर्ड प्रशासनिक अफसर की मौत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सेवानिवृत्त प्रशासनिक अ​धिकारी घर की छत से गिरकर घायल हो गये थे। 10 दिन चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। भवाली गांधी कॉलोनी निवासी नवल किशोर पंत (69) उद्यान विभाग से प्रशासनिक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बेटे वैभव पंत ने बताया कि पिता को बागवानी का शौक था। वह प्रतिदिन सुबह बालकनी में रखे पौधों में पानी डालते थे। बीती 19 अक्टूबर को वह तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गये। उन्हें नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नवल किशोर की मौत से उनके घर में मातम है। घर में पत्नी, एक लड़का और एक लड़की हैं। लड़का वैभव एलएलबी कर रहा है। लड़की हिमाद्री एचसीएल कंपनी में जॉब करती हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार 30 अक्टूबर को सुबह नौ बजे भवाली ​शिप्रा नदी के घाट पर किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *