हल्द्वानी के राजपुरा में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस चौकी में हंगामा, प्रभारी को हटाने की मांग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली के राजपुरा पुलिस चौकी में शनिवार को हंगामा हो गया। लोगों ने पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि श्री खाटू श्याम के जागरण के दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ की अभद्रता की। आक्रोशित लोगों ने चौकी का घेराव‌ किया और चौकी प्रभारी को तुरंत हटाए जाने की मांग की। कोतवाली हल्द्वानी के राजपुरा चौकी का क्षेत्र के लोगों ने शनिवार दोपहर घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने चौकी प्रभारी आरती को चौकी से हटाने की मांग करते हुए हंगामा व नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि राजपुरा पड़ाव इलाके में शुक्रवार रात धार्मिक आयोजन चल रहा था। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आयोजन बंद करने का दवाब बनाने लगे। जब लोगों ने कुछ समय की मोहलत मांगी तब आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस कर्मी डीजे व साउंड का सामान उठाकर चौकी ले गई। इस पर लोग एकत्र होकर राजपुरा चौकी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement