नैनीताल जिले के धारी विकासखण्ड क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में आज सुबह गुलदार फंस गया। गुलदार को ट्रैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। वन महकमा विभाग पिंजरे में कैद गुलदार आदमखोर है या नहीं इसकी जांच कर रहा है। भीमताल क्षेत्र में वन्य जीव के हमले में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है जिसके बाद से ही ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इधर कुछ दिनों पूर्व ग्रामीणों ने खुटानी में धरना देकर हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर जाम लगा दिया था। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कई स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। शनिवार की सुबह धारी ब्लॉक के दुदली गांव में लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को टैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया है।
Related Posts
हल्द्वानी के इस आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा गुलदार, सीसीटीवी में हुआ कैद
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी में गुलदार के आबादी वाले क्षेत्र में मूवमेंट बढ़ने से लोगों में…
हल्द्वानी में यहां 132 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया टेंट हाउस का बिजली कर्मी, हायर सेंटर रेफर
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में डहरिया वार्ड 55 स्थित शिवालय कॉलोनी के एक घर…
पुलिस का छह स्पा सेंटरों में छापा, यह अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर AHTU नैनीताल की स्पा सेंटरों…




