पुलिस ने थाने में हंगामा करने और डाक्टर से अभद्रता करने वाले ब्लागर को गिरफ्तार किया

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल पुलिस ने ब्लागर बिरजू मयाल निवासी कोटाबाग,श, उम्र 36 वर्ष स्वयं कोतवाली रामनगर आया तथा थाना कार्यालय में हंगामा करते हुए रजिस्टरों को इधर-उधर करने लगा। पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना। शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा उसे चिकित्सीय परीक्षण हेतु राजकीय चिकित्सालय भेजा गया।‌ चिकित्सीय परीक्षण के दौरान भी उसके द्वारा चिकित्सक के साथ अभद्रता एवं हंगामा किया गया। मेडिकल परीक्षण के उपरांत उसे पुनः कोतवाली रामनगर लाया गया, जहां उसके द्वारा पुनः उत्पात करते हुए पुलिस कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया। उक्त कृत्य के संबंध में *कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 292/2026, धारा 121, 221, 352, 351(2), 132 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा बिरजू मयाल को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। नैनीताल पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है।