समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड


नैनीताल जिले के दून कॉन्वेंट स्कूल, गौजाजाली, हल्द्वानी में वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम ‘विकसित भारत : संस्कार से नवाचार तक’ रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आधुनिक भारत की प्रगति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीतिका जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी, हल्द्वानी एवं विशिष्ट अतिथि विमल पांडे, आरटीओ पौड़ी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, ‘कथक तब से अब तक’, ‘संस्कार हमारी नींव’, ‘फार्मिंग रिवोल्यूशन’, ‘विमेन एम्पावरमेंट’, ‘नवाचार की कहानी’ तथा ‘स्वदेश भारत, समृद्ध भारत’ जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों में भारतीय सांस्कृतिक विरासत, महिला सशक्तिकरण, कृषि में आधुनिक तकनीक तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की परिकल्पना को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि अपनी संस्कृति और संस्कारों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक सोच एवं नवाचार को अपनाना ही विकसित भारत की सच्ची पहचान है। इस अवसर पर डायरेक्टर श्री पल्लव शाह, सेक्रेटरी प्रोफेसर भुवन लाल शाह, चेयरपर्सन श्रीमती चित्रा शाह, प्रधानाचार्य श्री कृष्णा जोशी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती गीता जोशी, श्रीमती गीता अधिकारी, श्रीमती चित्रा पटवाल, श्रीमती कन्नू दरमवाल, श्रीमती दीपा करायत, चित्रा पटवाल, हेमंत साह, दीपक चंद्र सहित समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

