महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में इस प्रधान पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी ब्लाक के पदमपुर देवलिया के प्रधान रमेश जोशी का मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। बीते मंगलवार को प्रधान और उसकी पत्नी ने खुद के साथ मारपीट का आरोप लगाया था लेकिन बाद में वीडियो वायरल होने पर वह खुद ही पड़ोस की ही महिलाओं से मारपीट करते नजर आए। सीओ सिटी ने बताया कि प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर बुधवार को दिन में प्रधान संगठन ने भी प्रधान के पक्ष में कोतवाली के समक्ष पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *