दो लाख लूट भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एसओ को गोली लगी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

देहरादून में 29 अप्रैल बुधवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस उन आरोपियों का पीछा कर रही थी, जिन्होंने एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे 2 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। लूट की सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाने के SHO नरेश राठौर आरोपियों का पीछा करने लगे. इस दौरान उनकी आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान प्रेमनगर थानाध्यक्ष नरेश राठौर को एक गोली लग गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दून प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार, पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान प्रेमनगर थाने के SHO नरेश राठौर को आरोपी द्वारा चलाई गई गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में कामयाब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *