समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में बरेली रोड, गौजाजाली स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय *दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल* के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, नवाचार और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *राष्ट्रीय स्तर* की प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि *“फर्स्ट टेक ग्लोबल चैलेंज”* प्रतियोगिता के अंतर्गत हासिल की गई, जिसे *एसटीईएम एजुकेशन ट्रस्ट* तथा *अटल इनोवेशन मिशन* द्वारा प्रायोजित किया गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग *1000 टीमों* ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद आयोजित *चार चरणों* में शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल *6 टीमें* ही राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सफल रही हैं, जिनमें दून कॉन्वेंट स्कूल की टीम भी शामिल है। विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों *ताज़ीम फातिमा, तनमय जोशी, लक्ष्य गोस्वामी, मोहित तिवारी* और *हिमानी फर्तयाल* ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचारपूर्ण सोच, बेहतरीन टीमवर्क और मेंटर शिक्षक *श्री कन्नू दर्मवाल* के मार्गदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी* ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, _“विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। वहीं विद्यालय के निदेशक पल्लव साह* ने छात्रों और मेंटर को बधाई देते हुए कहा, _“यह हमारे विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। हम आगे भी छात्रों को नवाचार और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करते रहेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित टीमें अब *फाइनल प्रतियोगिता* में भाग लेंगी, जहाँ विजेता टीम को *अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व* करने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी को विश्वास है कि यह टीम आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई ऊंचाइयों को छुएगी।



