शिव सैनिकों ने नवागंतुक राजपुरा चौकी इंचार्ज का स्वागत किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 29 सितंबर 2025 सोमवार को शिव सेना महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या के नेतृत्व में नवनियुक्त राजपुरा चौकी इंचार्ज कृष्णा गिरी का शिव सैनिकों ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि चौकी इंचार्ज कृष्णा गिरी  आसामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर राजपुरा को अपराध मुक्त बनाएंगे, अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। शिव सैनिकों ने बताया कि क्षेत्र में चौकी होने के बावजूद भी रात्रि में कोई पेट्रोलिंग नहीं होती असामाजिक तत्व ग्रुप बनाकर खड़े। स्वागत करने वालों में कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार भईयू, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, नगर सचिव पूरन सागर , रक्षपाल श्रीवास्तव, मंगल सैन, वीरू कश्यप, विनोद कश्यप, विवेक आर्या, लखन कश्यप, दीपक कश्यप, विनोद कश्यप आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *