नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत, पूर्व विधायक से मिले

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर में सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान ठुकराल सहित तमाम लोगों ने रजत बिष्ट का फूल मालाओं से स्वागत किया और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान ठुकराल ने रजत बिष्ट से छात्र हितों के लिए काम करने का आहवान किया। इस अवसर पर शिव कुमार, किरन सरदार, आनन्द शर्मा, अंकित गिरी, अनूप कोली, राजीव गुप्ता, रोहित पाठक, अनिल कोली, उपदेश सागर, राधेश्याम, कमल पोपली, विजय कुमार, ललित बिष्ट, आकाश मंटू, अशोक यादव, शिव कुमार शिब्बू, रमेन विश्वास, केशव कोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *